KHABAR BITE की महत्वपूर्ण खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें
Bite Size News, Right Size Information
👤
BREAKING NEWS
गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘अपनी बीवी के साथ घूमो ना’राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, इस्तीफे और सरकारी गवाह बनने की बात कहीAsian Games में भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में गोल्ड तो रोइंग और हॉकी में भी मिली सफलतामुश्ताक खान का निधन, ‘वेलकम’ और ‘गदर’ में यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता नहीं रहेUP International Trade Show 2026: उत्तर प्रदेश के लोकल उत्पादों को ग्लोबल बाजार से जोड़ने का बड़ा मंचStock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1247 अंक टूटा; निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा डूबेTaylor Swift ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, ‘The Life of a Showgirl: The Encore’ में जुड़ेंगे 4 नए गानेजितिया व्रत 2026 कब है? जानें पूजा, व्रत कथा और महाभारत से जुड़ी मान्यताकालकाजी मंदिर गैंगरेप: नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, खुद को पुलिस बताकर डराया; तीनों आरोपी गिरफ्तारजब आमिर खान को भारी पड़ा परफेक्शन, अक्षय खन्ना से खाए थे 17 थप्पड़, शूटिंग के बाद सूज गया था चेहरा
स्पोर्ट्स & क्रिकेट

Asian Games में भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में गोल्ड तो रोइंग और हॉकी में भी मिली सफलता

By Aarti Mishra · Published 26 Sep 2026, 01:02 · Updated 26 Sep 2026, 01:02

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है | 25 सितंबर को भारत ने शूटिंग में अपना दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया | कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता | इसके साथ ही भारतीय दल के कुल पदकों की संख्या 19 हो गई, जिसमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल है |

शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता गोल्ड 

भारत के लिए दिन की सबसे बड़ी खबर एशियन गेम्स में शूटिंग से आई | कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया | इन दोनों की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में 587-29x का स्कोर किया और फाइनल के लिए अपनी जगह बनाई | फाइनल में भी दोनों ने दबाव के बीच अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया | यह भारतीय शूटिंग टीम के लिए भी खास उपलब्धि रही, क्योंकि यह एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड था | 

शूटिंग में सिल्वर भी आया

भारत को शूटिंग में सिर्फ गोल्ड ही नहीं बल्कि एक और पदक भी मिला | पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन टीम स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार की टीम ने सिल्वर मेडल जीता | इससे भारतीय शूटिंग टीम का प्रदर्शन और मजबूत हुआ | एशियन गेम्स में शूटिंग भारत के महत्वपूर्ण पदक स्रोतों में शामिल रही है और इस बार के खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की है | दोनों स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से शूटिंग में भारत की मेडलो की संख्या और मजबूत हुई | 

रोइंग में भी भारत को मिला पदक 

24 सितंबर को रोइंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीता था | पुरुषों की डबल स्कल्स फाइनल में सतनाम सिंह और सलमान खान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया | भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय दर्ज किया और तीसरा स्थान हासिल किया | वहीं चीन की जोड़ी ने गोल्ड और उज्बेकिस्तान की जोड़ी ने सिल्वर जीता | रोइंग में यह पदक भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कुल पदक संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है |

हॉकी में भारत की लगातार जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत की है | भारत ने श्रीलंका को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करी | इस मुकाबले में भारत ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया | खेल के पहले क्वार्टर में भारत ने चार गोल किए | इसके बाद भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी गोल का सिलसिला जारी रखा | युगराज सिंह ने चार गोल किए, जबकि अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने तीन – तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की | भारत की टीम ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल जारी रखा | श्रीलंका की टीम भारत के दबाव का लगातार सामना करती रही और पूरे मैच में उसे सिर्फ एक गोल करने का मौका मिला | इस जीत के बाद भारत ने दो मैचों में कुल 29 गोल किए हैं और सिर्फ दो गोल खाए हैं | 

भारत की पदक तालिका

25 सितंबर की सुबह तक भारत के खाते में कुल 19 पदक थे | इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है | शूटिंग के गोल्ड और सिल्वर के अलावा भारत ने एथलेटिक्स, वुशू , रोइंग और अन्य खेलों में भी पदक जीते हैं | क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया | हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया | भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 79 रन और शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन की पारी खेली |

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता | वुशु में नाओरेम रोशिबिना देवी ने  महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया | यह एशियन गेम्स में उनका लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है | 

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने महिलाओं के पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता | यह एशियन गेम्स में भारत का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला मेडल है | 

सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने पुरुष एकल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता | वह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के पहले मेडल विजेता बने |

बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया | टीम में लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – चिराग शेट्टी जैसे खिलाड़ी शामिल थे | भारत को सेमीफाइनल में चीन से 1 – 3 से हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल मिला |

एथलेटिक्स में भी भारत ने दो मेडल जीते | मिश्रित 4×400 मीटर रिले में मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विथ्या रामराज की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया | वहीं, महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में सीमा कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता | 

आगे भी कई मुकाबले बाकी 

एशियन गेम्स अभी जारी है और भारतीय खिलाड़ियों के कई मुकाबले बाकी हैं | शूटिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं | आज भी शूटिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कई अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले हैं | भारत का प्रदर्शन अलग-अलग खेलों में फैला हुआ है | शूटिंग और हॉकी के साथ रोइंग, एथलेटिक्स और वुशू जैसे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है | एशियन गेम्स 2026 में अभी प्रतियोगिताएं जारी है , इसलिए आने वाले दिनों में भारत की पदक संख्या में और बदलाव देखने को मिल सकता है |