सीतामढ़ी में मीडिया पास वितरण में अनियमितता का आरोप, पत्रकारों ने राष्ट्रपति से की शिकायत


सीतामढ़ी, 12 अगस्त – न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों ने सीतामढ़ी के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) के खिलाफ राष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पटना को लिखित शिकायत भेजी है। पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि हाल ही में पुनौरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मीडिया पास वितरण में गंभीर अनियमितताएँ बरती गईं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार लाठ और सचिव रमाशंकर कुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े कई पत्रकारों को इस कार्यक्रम के लिए मीडिया पास नहीं दिए गए, जबकि कई भाजपा नेताओं और गैर-पत्रकारों को पास जारी किए गए। इससे संगठन के पत्रकारों में गहरी नाराजगी है।
पत्रकार नेताओं ने कहा कि यह कदम न केवल पत्रकारों के अधिकारों का हनन है, बल्कि मीडिया की स्वतंत्रता के भी विरुद्ध है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जाँच की माँग की है।
इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें उपाध्यक्ष रामबाबू साह, कोषाध्यक्ष राहुल दबगर, मीडिया प्रभारी अजय कुमार, नीतीश यादव, राहुल कुमार द्विवेदी, शिवशंकर यादव, मुकेश यादव, नीतीश झा समेत कई सदस्य मौजूद थे.
पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
- अस्पताल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई! ईरानी नेता के दावे से फिर गरमाया मामला, ट्रंप के बयान से भी जुड़ी कड़ी
- TTE या कोई और… ट्रेन के गेट पर लगी ये सीट किसकी होती है? जानिए रेलवे का नियम
- ‘बहुत टॉर्चर हुआ हूं’, रीति तिवारी के एक्स स्टेपफादर एकम बावा का दावा, रानी तिवारी पर लगाए गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, बाढ़ जैसे हालात के बीच सरकार का बड़ा फैसला
- ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! नोटिस से राष्ट्रपति के आदेश तक, ऐसा है CEC को हटाने का पूरा प्रोसेस