KHABAR BITE की महत्वपूर्ण खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें
Bite Size News, Right Size Information
👤
BREAKING NEWS
थलपति विजय की कुर्सी पर बढ़ा सियासी दबाव? लेफ्ट से बढ़ती दूरी ने तमिलनाडु की राजनीति में मचाई हलचलट्रॉफी जीती, लेकिन मोहसिन नकवी से नहीं ली भारतीय महिला टीम के फैसले ने फिर बढ़ाई क्रिकेट और सियासत की चर्चागणेश चतुर्थी 2026 शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, स्थापना, व्रत, विसर्जन और भगवान गणेश की महिमादिशा सालियान केस में 6 साल बाद बड़ा मोड़, CBI FIR में कई बड़े नाम सुशांत केस से क्या है कनेक्शन?भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर 8वीं बार जीता महिला एशिया कपApple iPhone Duo लॉन्च पहली बार फोल्ड हुआ iPhone, कीमत ₹2.99 लाख से शुरू, जानिए क्या है खासBRICS Summit 2026: दिल्ली में स्कूल-दफ्तर बंद, ट्रैफिक से सुरक्षा तक जानिए पूरी तैयारीAI से इंसानों के खत्म होने का कितना खतरा ?आखिर IRCTC पर टिकट बुक क्यों नहीं हो पा रहा? जानिए क्या है असली वजह, इन कारणों से अटक सकती है बुकिंगDMart ने बदली ऑनलाइन रणनीति, Quick Commerce के दौर में अब मुनाफे पर फोकस
ताजा खबर

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 से पहले बैंकों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर | Sitamarhi news

By Khabar Bite · Published 07 May 2024, 08:24 · Updated 01 Jul 2024, 02:41

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 से पहले बैंकों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर | Sitamarhi news

अगर आप भी लोकसभा चुनावसे पहले अपने खाते से असमान्य एवं बड़ी मात्रा में राशि की निकासी अथवा अनाधिकृत लेन-देन करते हैं, तो हो जाइए सावधान, और जान लिजिए ये सारी प्रक्रियाएं वरना जाना हो सकता है जेल| सीतामढ़ी जीला प्रशासन का है पैनी नजर|

प्रेस विजप्ति

दिनांक–07 मई 2024

लोकसभा चुनाव से पहले सीतामढ़ी जिला प्रशासन की पैनी नजर

आगामी लोकसभा निर्वाचन– 2024 में निर्वाचन से संबंधित व्यय /खर्च नजर रखने एवं चुनाव से पहले अथवा चुनाव के दौरान किसी खाता से असमान्य एवं बड़ी मात्रा में राशि की निकासी अथवा लेन-देन पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

इस संबंध में आज सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में व्यय प्रेक्षक श्री पियूष कटियार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई।

सीतामढ़ी न्यूज

बैठक के शिवहर संसदीय क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक भी उपस्थित थे। चुनाव से पहले अथवा चुनाव के दौरान किसी खाता से असामान्य एवं बड़ी मात्रा में राशि की निकासी अथवा लेन-देन की रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध करानी होगी।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए विभिन्न बैंको के प्रबंधक और (एलडीएम) को यह आदेश दिया गया है कि गहनता से इसकी निगरानी करें और रिपोर्ट भी देंगे। वहीं लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि इसकी सतत निगरानी की जा रही है एवं रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।


सीतामढ़ी जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी बैंक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान या चुनाव से पहले और असमान्य राशि के निकासी व हस्तांतरण पर गहरी नज़र रखें। एलडीम पैसों की अत्यधिक लेनदेन पर नजर रखेंगे और इस संबंध में अपना रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

कुछ खास बैंक खातों से छोटी-छोटी मात्रा में भी ऑनलाइन कई व्यक्तियों के खाते में राशि ट्रांसफर पर विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने भी यह आदेश दिया गया की बैंक के माध्यम से बड़े मात्रा में लेन देन को लेकर सतर्कता बरतने के लिए बैंकों को एल डी एम निर्देश देंगे और उनके द्वारा इसकी समीक्षा भी की जाएगी।

राष्ट्रीय एवं सहकारी बैंकों की कैश वैन पर वार कोड लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयकर विभाग तथा अन्य खर्चों का आवश्यकता अनुसार नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस विभाग समय-समय पर सहायता प्रदान करेगा।

बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, एलडीएम सीतामढ़ी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।