KHABAR BITE की महत्वपूर्ण खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें
Bite Size News, Right Size Information
👤
BREAKING NEWS
AI के दौर में क्यों परेशान हैं भारत के युवा? रोहन मय्या ने बताई बदलती नौकरी की असली तस्वीरPM Kisan 24वीं किस्त से पहले 4 बड़े अपडेट, किसान तुरंत करें ये कामInshallah की फिर होगी शुरुआत? Love & War के बाद Alia Bhatt और Sanjay Leela Bhansali की जोड़ी मचा सकती है धमालRuthless West Indies Women ने Zimbabwe को रौंदा, 1-0 से सीरीज में बढ़तपंचायत चुनाव की घोषणा के साथ जिले में आचार संहिता लागू, बैठक कलबीजेपी समर्थक परिवार से निकलीं, JNU में बनीं वामपंथी छात्र आंदोलन का चेहरा, कौन हैं नेहा बोरा?Sensex 473 अंक चढ़ा, Nifty 22,550 के पार: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शेयर बाजार को मिली राहत6 या 7 अक्टूबर? इंदिरा एकादशी की सही तारीख जानिए, पितरों के लिए क्यों खास है ये व्रतखतरों के खेल का किंग बना ये टीवी स्टार, अविनाश मिश्रा ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की ट्रॉफीसंजय दत्त के ‘शांति’ वाले बयान ने मचाई हलचल, मुन्ना भाई बनकर देश और राजनीति पर यूं साधा निशाना
KHABAR BITE

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई

By Khabar Bite · Published 02 Jan 2025, 08:04 · Updated 02 Jan 2025, 08:08

समाहरणालय सीतामढ़ी जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 02 जनवरी 2025 विगत वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं नए वर्ष में कार्यों के रूपरेखा तैयार करने हेतु आज जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनन राम, अपर समाहर्ता राजस्व संदीप कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे

जबकि सभी अनुमंडल स्तरीय,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।बैठक में विगत वर्ष में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की गई योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ नए वर्ष में सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के मद्देनजर आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य ,कृषि, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ आम–आवाम को उपलब्ध हो सके इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता एवं शिद्दत के साथ दायित्व का निर्वहन करना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें।जनता की शिकायतों का निवारण निर्धारित समय सीमा के अंदर हो।

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सेवाएं बिना किसी कठिनाई के आम जनता को उपलब्ध हो सके इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित रूप से प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हर हाल में आहूत करना सुनिश्चित किया जाए।पंचायत स्तर पर जो कार्य किए जा रहे हैं।

उसका सतत अनुश्रवण प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में जानकारी दी गई की सभी पंचायत सरकार भवन जिनका निर्माण पूर्ण हो चुका है उसे पूर्ण रूप से एक्टिवेट किया जा रहा है।निर्देश दिया गया कि पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में सभी आई टी कार्यपालक सहित सभी विभागों के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाई जाए।जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि पंचायत सरकार भवन के माध्यम से सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं ताकि आम ग्रामीणों को प्रखंड एवं जिला स्तर पर भटकना नहीं पड़े। जानकारी दी गई कि नए वर्ष में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाओं को ससमय एवं बिना समस्याओं की उपलब्धता की दिशा में सभी ग्राम पंचायतों को अपना पंचायत सरकार भवन उपलब्ध हो सकेगा।बैठक में इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से संबंधित भवन निर्माण को लेकर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीरता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने की बात कही गई।बैठक में नल जल योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मनरेगा, ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, डब्ल्यू पी यू, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों, कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा,आपदा,परिवहन कृषि,स्वास्थ्य, शिक्षा पथ निर्माण, विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग,लघु सिंचाई सहित सभी विभागों की बारी-बारी से समीक्षा की गई एवं नए वर्ष में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह,एडीएम विभागीय जांच कुमार धनंजय, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर आयुक्त, एडीएम जिला लोक शिकायत निवारण सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।