KHABAR BITE की महत्वपूर्ण खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें
Bite Size News, Right Size Information
👤
BREAKING NEWS
मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी, ATS को मोबाइल से मिले भड़काऊ पोस्ट और ऑडियोUPSSSC भर्ती 2026: यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए 1,784 सरकारी पद, 10 नवंबर से आवेदन शुरूअनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; नीरज कुमार से टकराव बना वजह?फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान: ‘दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं’, पाकिस्तान को लेकर कही ये बातदिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट; पुलिस जांच में जुटीट्रंप का बदला रुख! कनाडा के सामानों पर 50% टैरिफ में राहत, चुनाव से पहले क्यों लिया बड़ा फैसला?तमिलनाडु CM विजय के फैसले की मोदी सरकार ने की तारीफ, ATF पर VAT घटाकर एयरलाइंस को दी बड़ी राहतBigg Boss 20: ‘कंबल कांड’ पर रोहित शेट्टी का फूटा गुस्सा, स्काउट और लव गिल की लगाई क्लास; क्या गर्लफ्रेंड काश्वी की होगी एंट्री?Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात करें ये 5 खास उपाय, चंद्र दोष से राहत पाने के लिए जानें पूजा विधि और महत्वदिल्ली में अमित शाह की बड़ी बैठक, कानून-व्यवस्था पर पुलिस अधिकारियों से लेंगे रिपोर्ट; सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा
KHABAR BITE

सीतामढ़ी यूथ पार्लियामेंट के आयोजन में प्रतिभागियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन!

By Khabar Bite · Published 02 Mar 2025, 09:50 · Updated 02 Mar 2025, 10:01

Sitamarhi youth parliament

पार्लियामेंट के तर्ज पर सीतामढ़ी परिचर्चा भवन में हुआ बिहार के विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा।

सभी प्रतिभागियों ने दिखाए विकास एवं पर्यटक के क्षेत्र में विशेष रुचि।

आज डुमरा स्थित परिचर्चा भवन में सीतामढ़ी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन डीडीसी मानक राम की अध्यक्षता में की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मिथिलेश कुमार, भाजपा नेता विशाल कुमार, विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार जीएसटी टैक्स पदाधिकारी, इंजीनियर अभिषेक झा, शशांक बलवंत मिश्रा, मणिकांत झा शाहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान कार्यक्रम के जजमेंट के लिए जज के रूप में समाजसेवी मालती कुमारी, ने महत्वपूर्ण भूमिका निर्माण किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व से कार्यक्रम हेतु चयनित जिले के दर्जनों युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस दौरान पार्लियामेंट के तर्ज पर रूलिंग पार्टी एवं विपक्ष के विभिन्न पदों का निर्वहन करते हुए सीतामढ़ी से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं पर्यटन व विकास के कई मुद्दों पर विस्तृत सवाल जवाब का कार्यक्रम विभिन्न सत्र में संपादित किया गया।

जिले के विभिन्न संस्थान एवं विद्यालय व महाविद्यालय से आए हुए छात्र-छात्राओं ने इसमें अपना महत्वपूर्ण भागेदारी निभाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यक्रम में विजई मुख्य पांच प्रतिभागी में एसआईटी सीतामढ़ी के हेलेंस स्कूल के., टाइनी टॉस विद्यालय के छात्र,छात्रा को अतिथियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट देकर उत्साह वर्धन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी मानक राम ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में तार्किक, मानसिक व लोकतांत्रिक विकास होता है एवं इससे समाज में सकारात्मक मैसेज स्पीड होता है।

इसके साथ ही युवाओं में राजनीतिक समझ, समाज सेवा, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का समग्र विकास होता है। वही विधायक मिथिलेश कुमार ने युवाओं को राजनीति में आने एवं सभी जनप्रतिनिधियों से विकास के मुद्दों पर सवाल करने का अपील किया।

वही डीएसपी दीपक कुमार ने लोकतंत्र व भीड़ तंत्र में फर्क बताते हुए समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने एवं अपने दायित्व को समझने एवं उनके निर्वहन करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के संयोजक आकाश कुमार ,सनी कुमार ने बताया कि यहां चयनित प्रतिभागियों को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन..बलवंत मिश्रा. एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार सिंह ने किया।