KHABAR BITE की महत्वपूर्ण खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें
Bite Size News, Right Size Information
👤
BREAKING NEWS
गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘अपनी बीवी के साथ घूमो ना’राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, इस्तीफे और सरकारी गवाह बनने की बात कहीAsian Games में भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में गोल्ड तो रोइंग और हॉकी में भी मिली सफलतामुश्ताक खान का निधन, ‘वेलकम’ और ‘गदर’ में यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता नहीं रहेUP International Trade Show 2026: उत्तर प्रदेश के लोकल उत्पादों को ग्लोबल बाजार से जोड़ने का बड़ा मंचStock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1247 अंक टूटा; निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा डूबेTaylor Swift ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, ‘The Life of a Showgirl: The Encore’ में जुड़ेंगे 4 नए गानेजितिया व्रत 2026 कब है? जानें पूजा, व्रत कथा और महाभारत से जुड़ी मान्यताकालकाजी मंदिर गैंगरेप: नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, खुद को पुलिस बताकर डराया; तीनों आरोपी गिरफ्तारजब आमिर खान को भारी पड़ा परफेक्शन, अक्षय खन्ना से खाए थे 17 थप्पड़, शूटिंग के बाद सूज गया था चेहरा
मनोरंजन

मुश्ताक खान का निधन, ‘वेलकम’ और ‘गदर’ में यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता नहीं रहे

By Aarti Mishra · Published 25 Sep 2026, 10:49 · Updated 26 Sep 2026, 00:49

श्ताक खान का निधन, ‘वेलकम’ और ‘गदर’ में यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता नहीं रहे 

बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया | ‘वेलकम’, ‘गदर:एक प्रेम कथा’, ‘हेरा फेरी’ और ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले मुश्ताक खान ने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा में सहायक और हास्य भूमिकाओं के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई | उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत से जुड़े लोगों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी | 

मुश्ताक खान का बचपन और निजी जीवन

मुश्ताक खान का जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर में हुआ था | उनका बचपन इसी छोटे से कस्बे में बीता | वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते थे और बचपन से ही अभिनय तथा मंचीय प्रस्तुतियों में उनकी गहरी रूचि थी | छठी कक्षा में पढ़ते हुए उन्होंने स्कूल के नाटकों में अभिनय और गायन शुरू कर दिया था | इसके अलावा वह एकल अभिनय यानी मोनो एक्टिंग भी किया करते थे | 

परिवार की बात करें तो उनके पिता व्यवसाय से जुड़े थे और शुरुआत में वह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मों में करियर बनाए | हालांकि, उनके बड़े भाई ने उनके अभिनय के सपने का समर्थन किया | कॉलेज के दिनों में मुश्ताक खान ने अपने जुनून को गंभीरता से आगे बढ़ाया | उन्होंने नाटक लिखने, उनमें अभिनय करने और उनका निर्देशन करने तक का काम किया | इसी दौरान उनके मन में अभिनेता बनने की इच्छा और मजबूत होती गई | उन्होंने बालाघाट से अपनी एमए की पढ़ाई पूरी की | मुंबई जाने का फैसला उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ | कॉलेज के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच एक गंभीर विवाद के बाद उनके पिता को लगा कि उन्हें वहां से दूर भेज देना बेहतर होगा | इसी परिस्थिति में मुश्ताक खान ने मुंबई जाने का अवसर लिया और अभिनय की दुनिया में अपना सफर शुरू किया | मुंबई में उनके दोस्त सुरेश जारगर ने उन्हें भारतीय जन नाट्य मंच से जुड़ने में मदद की, जहां उन्होंने रंगमंच के जरिए अपने अभिनय को और निखारा | 

मुश्ताक खान के निजी जीवन की बात कर तो उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं | छोटे शहर से निकलकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी जगह बनाने तक का उनका सफर लंबे संघर्ष, रंगमंच से जुड़ाव और अपने सपने के प्रति निरंतर प्रयास की कहानी रहा |

लंबे समय तक फिल्मों में किया काम

मुश्ताक खान का फिल्मी सफर कई दशकों तक चला | उन्होंने 1980 में आई फिल्म ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी | इसके बाद उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई फिल्मों में काम किया | उनकी फिल्मों में ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘कालिया’, ‘कब्जा’, ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘चाहत’ जैसी फिल्में शामिल रही | समय के साथ उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और हिंदी फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में लगातार काम करते रहे |

‘वेलकम’ और ‘गदर’ से मिली खास पहचान

मुश्ताक खान को आम दर्शकों के बीच खास पहचान ‘वेलकम’ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों से मिली | वेलकम में उन्होंने बल्लू नाम के किरदार को निभाया था , जो फिल्म के चर्चित हास्य पात्रों में शामिल रहा | गदर में भी उन्होंने महत्वपूर्ण सहायक भूमिका निभाई थी | फिल्म की लोकप्रियता के कारण उनके किरदार को दर्शकों ने लंबे समय तक याद रखा | बाद में वह गदर 2 में भी दिखाई दिए | इसके अलावा वह ‘माय फ्रेंड गणेशा’,’राउडी राठौर’, ‘खिलाड़ी 786’, ‘वेलकम बैक’, ‘स्त्री’, ‘भारत’, ‘बधाई दो’, ‘स्त्री 2’ और ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे |

टीवी पर भी किया काम 

मुश्ताक खान से सिर्फ फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा | उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया | वह ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक का हिस्सा रहे | इसके अलावा कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘अदालत’ में भी उन्होंने काम किया | उनका करियर इस बात का उदाहरण रहा कि हिंदी सिनेमा में सिर्फ मुख्य भूमिका ही नहीं, बल्कि सहायक और चरित्र भूमिकाएं निभाने वाले कलाकार भी लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना सकते हैं | 

स्वास्थ्य को लेकर क्या जानकारी सामने आई ?

हिंदुस्तान टाइम्स से बात के दौरान मुश्ताक खान की बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि उनका निधन गुरुवार 24 सितंबर को शाम करीब 7:00 बजे हुआ | उन्होंने यह भी बताया की मुश्ताक खान को पहले कैंसर हुआ था और इलाज के बाद वह ठीक भी हो गए थे | हालांकि, मौत से करीब 8 दिन पहले उनका कैंसर दोबारा वापस आ गया और इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी | उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था | उनके बिजनेस पार्टनर के मुताबिन उनकी हालत गंभीर थी और वह कैंसर के आखिरी स्टेज में पहुंच चुके थे |

अपहरण की घटना भी रही चर्चा में 

मुश्ताक खान पिछले साल अपनी एक अपहरण की घटना को लेकर भी खबरों में आए थे | उन्होंने बताया था कि नवंबर 2024 में उन्हें मेरठ में एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के बहाने बुलाया गया था, लेकिन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से बिजनौर ले जाकर 12 घंटे तक बंधक बनाया गया था | उन्होंने यह भी बताया था कि उनसे किडनैपर्स ने एक करोड रुपए की फिरौती थी मांगी थी | उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:45 बजे अजान की आवाज सुनकर और किडनैपर्स के सो जाने पर उन्होंने मौका पाकर उन्होंने अपनी जान बचाई थी | मुश्ताक खान के निधन के बाद यह घटना फिर से चर्चा में आई | 

फिल्म जगत में शोक

मुश्ताक खान के निधन की खबर के बाद उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने दुख जताया | सोशल मीडिया पर भी प्रशंसकों ने उनकी फिल्मों के दृश्य और तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें याद किया | मुश्ताक खान उन कलाकारों में शामिल थे जिन्होंने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा में काम किया और अलग-अलग तरह के किरदार निभाए | उनकी फिल्मों की संख्या और कई लोकप्रिय फिल्मों में मौजूदगी ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई | उनका निधन हिंदी फिल्म जगत के लिए एक दुखद खबर है | ‘वेलकम’, ‘गदर’ और दूसरी फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार लंबे समय तक दर्शकों की यादों में बने रहेंगे |